सरैया: बायाडिह +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का विधायक शंकर प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन
+2 उच्च माध्यमिक विद्यालय बायाडीह के नए भवन का हुआ उद्घाटन, सम्मान समारोह में जुटे कई गणमान्य लोग। सरैया प्रखंड क्षेत्र के +2 उच्च माध्यमिक विद्यालय बायाडीह में बुधवार को नव निर्मित विद्यालय भवन का उद्घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक शंकर यादव ने फीता काटकर नए विद्यालय भवन का उद्घाटन किया।