सिंगरौली: विधायक और कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, धान के नमूनों की शुद्धता मशीनों से जांची गई
विधायक राम निवास शाह एवं कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के द्वारा धान उपार्जन केंद्रों में किसानों के द्वारा की जा रही धान बिक्री का औचाक निरीक्षण किया गया। विधायक एवं कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्र कचनी पहुंच कर किसानों से उनके धान की बिक्री के साथ साथ उपलब्ध करवाए जाने वाली पर्ची आदि के संबंध में जानकारी ली।