सिंगरौली: DM के निर्देश पर 6वीं के छात्र के साथ क्रूरता करने वाला शिक्षक निलंबित, भिंड के जवाहर नवोदय विद्यालय में किया गया अटैच
विद्यालय के टीजीटी शिक्षक सैयद गाजी के द्वारा छात्र के साथ क्रूरता पूर्वक व्यावहार कर उसके बालो को उखाड़ा गया।शिक्षक के उक्त कृत्य को गंभीरता से लेकर उसके निलंबन तथा दण्डात्मक कार्यवाही के लिए उपायुक्त नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रिय कार्यालय भोपाल को प्रतिवेदन भेजा गया था।जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुयें शिक्षक सैयाद गाजी को निलंबित कर भिंड मेंअटैच किया है।