सिंगरौली: टीबी मुक्त अभियान: जिले की 48 ग्राम पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, विधायक और कलेक्टर ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सिंगरौली जिलें की 48 ग्राम पंचायतो को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता के गरिमामय उपस्थित में संबंधित पंचायत के सरपंचो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।