सिंगरौली: आरएचटीपीपी रिहन्द के संरक्षिका सदस्यों ने विद्यालय में शीत वस्त्र वितरित किए
दिनांक 05/12/24 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ईकाई आरएचटीपीपी रिहन्द के बल सदस्यों एवं संरक्षिका सदस्यों के द्वारा एनटीपीसी संयंत्र के सटे गांव सिरसोती में स्थित कम्पोजीक मध्य विद्यालय सिरसोती के छात्र-छात्राओं को शीत वस्त्र/स्वेटर का वितरण किया गया। जिससे इस विधालय के लगभग 250 छात्र-छात्राओं लाभान्वित हुए।