औरैया: नगर पालिका की सख्ती: फुटपाथ व सड़क पर कब्जा करने वाले 6 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी रामआसरे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने फुटपाथ और सड़क पर कब्जा कर वहां अस्थाई दुकानें व व्यवसाय शुरू कर रखा था। अधिशासी अधिकारी रामआसरे ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के मौजा औरैया की गाटा संख्या 419 (बंजर) और 399 (तालाब) भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस भूमि पर म