औरैया: शहर के तिलक नगर स्थित पुराने नुमाइश मैदान में स्वदेशी मेले में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बटोरी तालियां
उत्तर प्रदेश ट्रेड शो के अंतर्गत औरैया शहर के तिलक नगर स्थित पुरानी नुमाइश मैदान में आयोजित स्वदेशी मेले में सोमवार की रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक रंग में रंगी नजर आई। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद देशभ