औरैया: आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, ईओ औरैया को जारी किया कारण बताओ नोटिस
जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार की दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जूम मीटिंग के दौरान शासन की मंशा के अनुरूप आईजीआरएस पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन तथा तहसील दिवस में प्राप्त प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण एवं शत-प्रतिशत संतुष्टि के साथ निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित करते हुए आवश्