औरैया: सुभाष चौराहा पर पुलिस की सख्ती: वाहन चेकिंग में 15 गाड़ियों के ई-चालान, 'Mohammad' लिखी गाड़ी भी कार्रवाई की जद में
दीपावली पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को सुभाष चौराहा पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना कागज़ात, हेलमेट रहित और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्ती दिखाई गई। पुलिस टीम ने कुल 15 वाहनों के ई-चालान जारी किए। अभियान के दौरान एक गाड़ी पर “Mohammad” लिखा पाया गय