औरैया: दिबियापुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा नहर के समीप साइकिल से गिरकर घायल, परीक्षा देकर घर जा रही थी
दिबियापुर कस्बा स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सड़क हादसे में हुई घायल, घायल अवस्था में छात्रा को समुदाय केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।