माकड़ी: जनपद पंचायत माकड़ी के सभाकक्ष में टीबी मुक्त पंचायत के लिए सरपंचों का हुआ एक दिवसीय कार्यशाला
रविवार को मिली जानकारी अनुसार प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत सरपंचों की एक दिवशीय कार्यशाला माकडी जनपद के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें ग्राम पंचायत सरपंचों के अलावा रोजगार सहायक भी सहभागी रहे।सभी को विकासखण्ड को टीबी मुक्त बनाने चल रहे कार्य में सहयोग देकर सफल बनाने अपील किया गया ।