रुदौली: जैनाबाद में शौचालय तोड़े जाने के मामले में पुलिस कर रही है जांच, पीड़ित महिला ने दी जानकारी
खबर पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जैनाबाद की है, जहां निवासी महिला लक्ष्मी ने सोमवार की शाम को मीडिया के सामने बताया कि जमीन पर बनाए गए पक्के शौचालय को गांव के ही लोगों ने तोड़ दिया है, जिसकी शिकायत उन्होंने पटरंगा थाने में किया है, प्रभारी निरीक्षक थाना पटरंगा शशिकांत यादव ने बताया कि शिकायती पत्र पर जांच की जा रही है ।