हज़ारीबाग: हजारीबाग़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बंद, सिलेंडर पर निर्भर मरीज
कोरोना संक्रमण के समय मरीजों के लिए आक्सीजन सप्लाई करने के लिए सरकार की ओर से दो आक्सजीन प्लांट की स्थापना हज़ारीबाग़ मेडिकल कालेज अस्पताल में की गई थी। लेकिन, बीतते समय के साथ प्लांट की अपेक्षित रखरखाव एवं मरम्मत नहीं किए जानें के कारण वर्तमान में दोनों आक्सीजन प्लांट बंद है और मरीजों को पुराने तरीके से मैनुअली ही आक्सीजन सप्लाई किया ज रहा है |