सूरजगढ़: रेपुरा मुसहरी गांव से मानिकपुर पुलिस ने नशा सेवन मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
मानिकपुर पुलिस द्वारा रेपुरा मुसहरी गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन में गिरफ्तार किया गया है.जिसे मंगलवार पूर्वाह्न 11:30 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक मामले में लखीसराय के रहने वाले गोपाल साह के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया. मानिकपुर थाना में कांड संख्या 64/26 दर्ज किया गया है.