महरौनी: लखनऊ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में महरौनी के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
महरौनी के अधिवक्ताओं ने लखनऊ में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान वकीलों के चैंबर्स तोड़े जाने के विरोध को लेकर पुलिस द्वारा स्थानीय अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम महरौनी को सौंपा। उन्होंने मामले को लेकर विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की।