चास: एनएच-32 पर बस और कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, क्षतिग्रस्त हुई कार, मचा हड़कंप
Chas, Bokaro | Jun 12, 2026 बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के (NH-32) मोदक पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।सुबह करीब 8 बजे बताया गया कि बोकारो की ओर से आ रही कल्याणी बस (WB 55 B 6911) ने विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार (JH 05 DR 4505) को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा और शीशा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।