हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस का शिकंजा: डकैती की साजिश नाकाम, पांडेय गिरोह के 7 अपराधी गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाण्डेय गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये बदमाश जंगल में डकैती की योजना बना रहे हैं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी कट्टा, पिस्टल, जिंदा गोलियां और सात मोबाइल फोन बरामद किए। सभी आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं।