हज़ारीबाग: मनरेगा से गांधी का नाम हटाना राजनीति से प्रेरित: जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग:हजारीबाग में जिला कांग्रेस ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि यह गांधी जी की विचारधारा और गरीबों के अधिकारों पर हमला है।उन्होंने आरोप लगाया कि नए विधेयक से रोजगार के अधिकार को कमजोर किया जा रहा है।