बांसवाड़ा: माहीडेम रोड पर सनसनी: आईटीआई के पास बदमाशों ने युवक पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर, निजी अस्पताल में रेफर
आईटीआई के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक के पेट और सिर पर चाकू से कई वार किए, घायल की पहचान पीपलवा निवासी विकास पुत्र गौतम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए विकास को महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया।