बूरमू: बुढ़मू प्रखंड के गेसवे ग्राम में विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया गया
Burmu, Ranchi | Jun 7, 2025 आज शनिवार 7 जून 2025 समय सुबह 11:30 बजे बुढ़मू प्रखंड के गेशवे ग्राम में आईसीएआर के कर्मचारियों के द्वारा कृषि एवं पशुपालन के संबंध में जानकारी दिया गया, जिसमें विशेष रूप से वैज्ञानिक पद्धति खेती और पशुपालन कैसे किया जाए उसके विषय में बताया गया। साथ ही साथ उनके रोगों के उपचार और आय के स्रोत को बढ़ाने का तरीका बताया गया।