इटावा: ॐ नवजीवन हॉस्पिटल मामले में पीड़िता ने सोशल मीडिया पर आत्मदाह की दी चेतावनी, डॉक्टर बंदूकधारी का नाम FIR में बढ़ा
Etawah, Etawah | Apr 28, 2026 सिविल लाइन के लुहन्ना चौराहा स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में हुई मारपीट की घटना ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। पीड़िता सोनी राजपूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर 'फेसबुक लाइव' आकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। जिसके बाद पुलिस ने डॉक्टर और बंदूकधारी का नाम प्रकाश में लाकर बलवा, हिंसा की धाराएं बढ़ाई है।