बीना: तहसील सभागार में जनसुनवाई: आधा दर्जन से अधिक शिकायतकर्ताओं ने लगाई मदद की गुहार
Bina, Sagar | Dec 9, 2025 तहसील सभागार में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है जिससे शिकायतों का निराकरण तत्काल किया जा सके। वही आज मंगलवार करीब 11:00 बजे से 1:00 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन तहसील सभागार में किया गया जिसमें नायब तहसीलदार हेमराज मेहर सहित कई विभाग के अधिकारी शामिल हुए। जनसुनवाई में करीब आधा दर्जन से ज्यादा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पहुंचे।