बीना: स्टेशन रोड पर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Bina, Sagar | Dec 9, 2025 बीना शहर में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पुलिस के तमाम प्रयासों के बावजूद चोर बेखौफ होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला स्टेशन रोड कॉलेज तिराहे का है, जहां महज 15 दिनों में एक ही जगह से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो चुकी हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।