बीना: किसानों को दिन में बिजली देने और स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में कांग्रेस का तहसील में प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
Bina, Sagar | Dec 9, 2025 किसानों को सिंचाई के लिए आधी रात में बिजली सप्लाई दिए जाने से वे काफी परेशान हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिजली विभाग रात के समय बिजली दे रहा है, जिससे किसान रात भर जागकर खेतों में सिंचाई करने को मजबूर हैं। वहीं, नगर क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का भी कड़ा विरोध हो रहा है। कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन हुआ।