कुलपहाड़: कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने लमौरा में किसानों को खरीफ से पहले खेत तैयार करने की दी सलाह
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने जैतपुर ब्लॉक के लमौरा गांव में किसानों की गोष्ठी कर आगामी खरीफ फसल के लिए समय रहते खेत तैयार करने और मिट्टी परीक्षण कराने की सलाह दी। प्रभारी डॉ. रजनीश मिश्र ने मृदा परीक्षण के आधार पर नत्रजन, फास्फोरस, पोटाश, सल्फर व सूक्ष्म पोषक तत्वों को सही समय व अनुपात (4:2:1) में देने की जानकारी दी।