गोरखपुर: रेलवे अस्पताल के पास महिला से दबंगई, कार से बाहर खींचकर सड़क पर की मारपीट
गोरखपुर में सड़क दुर्घटना के बाद दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र में रेलवे अस्पताल के पास एक महिला के साथ बीच सड़क मारपीट की गई। आरोप है कि कार और बाइक की मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने महिला से 'सॉरी' बोलने की मांग की। महिला के इनकार करने पर उसने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। पीड़िता शिवांगी शुक्ला, जो तारामंडल स्थित रेल