बहराइच: स्टेशन क्लब में आज़ादी से पहले जब भारतीयों को 'Not Allowed' किया गया, तब भारतीयों के लिए बनाया गया मकबूल क्लब
पूरा देश आजादी के जस्ट में डूबा हुआ है और वहीं बहराइच का मकबूल क्लब और पीतांबर टावर अंग्रेजों के काले इतिहास को समेटे खड़ा है। शनिवार को मकबूल क्लब केक केयरटेकर अनीस ने बताया कि अंग्रेजी शासन काल में बनाए गए स्टेशन क्लब में भारतीयों को नॉट एलाऊड किया गया था। जिसके बाद राजा नानपारा और राजा भिनगा ने भारतीयों के लिए इस मकबूल क्लब को बनवाया था।