जबेरा: शासकीय महाविद्यालय जबेरा को स्नातकोत्तर बनाने की मांग तेज, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
Jabera, Damoh | Apr 4, 2026 जबेरा नगर स्थित शासकीय स्नातक महाविद्यालय को स्नातकोत्तर स्तर तक उन्नत करने की मांग को लेकर छात्रों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से पहल तेज हो गई है इसी क्रम में आज एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने शनिवार की शाम 5 बजे प्राचार्य डॉक्टर कमल चौरसिया कोई ज्ञापन सोपा जिसमें उन्होंने मांग रखी की जबेरा महाविद्यालय को स्नातकोत्तर का दर्जा दिया जाए ।