सादाबाद: सहपऊ थाना क्षेत्र के नगला जसुआ गुतहरा में लट्ठधारी दबंगों की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
नगला जसुआ गुतहरा में कुछ ग्रामीणों द्वारा गांव में लगे विद्युत पोल की डीपी से अपने घर की लाइट का कनेक्शन कराने का प्रयास किया जा रहा था। यह बात दबंगों को काफी नागवार गुजरी और आधा दर्जन से अधिक दबंग लट्ठ लेकर कनेक्शन करने वाले ग्रामीणों पर हावी हो गए और उन्हें वहां से दौड़ा दिया। दबंगों की इस दबंगई का पूरा कारनामा पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।