सादाबाद: नगला नत्थू के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
कूपा गांव के निवासी रविंद्र सिंह मंगलवार की रात बिसावर में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वह मथुरा रोड पर नगला नत्थू के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।