माकड़ी: राँधना नयापारा के 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, फरसगांव थाना पुलिस ने किया मर्ग कायम
माकड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रांधना नयापारा निवासी 24 वर्षीय ओमप्रकाश मरकाम पिता स्व: बज्जू राम मरकाम ने आज शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने देखा कि मृतक ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों की रिपार्ट पर फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच विवेचना कर रही है ।