बांसवाड़ा: तलवाड़ा पंचायत समिति सभागार में विधायक मीणा ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की बैठक
तलवाड़ा पंचायत समिति सभागार में विधायक कैलाश चंद्र मीणा द्वारा पंचायत समिति क्षेत्र मे कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियो मंगलवार दोपहर 3 बजे संयुक्त बैठक ली गई। बैठक में बांसवाड़ा जिले के नापला में 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अधिक से अधिक संख्या मे लोगों ले जाने का आव्हान किया गया।