बांसवाड़ा: तलवाड़ा पंचायत समिति सभागार में बैठक का आयोजन, पीएम मोदी के आमगमन को लेकर हुई चर्चा
तलवाड़ा पंचायत समिति सभागार में सोमवार शाम 4:00 बजे बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी तथा सरपंच गण मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हेमंत पंड्या ने की। इस बैठक में मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, गढ़ी विधायक कैलाश चंद्र मीणा रहे।