हरदोई: रामजनकी मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम, नवरात्र का पहला दिन आज, मंदिरों में श्रद्धालुओं की लगी भीड़
Hardoi, Hardoi | Apr 9, 2024 आज से नवरात्र की शुरुआत हो गई है। 9 दिन मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा होगी। मां के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। बड़ी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही घरों में भी लोग मां दुर्गा की स्थापना कर रहे हैं। हरदोई शहर के शक्तिपीठ श्रवण देवी मंदिर, राम जानकी मंदिर सहित अनेक मंदिरों को नवरात्रि के अवसर पर सजाया गया है।