हरदोई: GDC में बोले DM चुनाव प्रशिक्षण के बाद सभी कार्मिकों से 20 प्रश्न का लिया जायेगा एक टेस्ट
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2024 हरदोई के GDC में आज महाविद्यालय में शुरू हुए मतदान अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी के साथ जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सभी कक्षों में जाकर मतदान अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारियो से कहा कि मतदान निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए ट्रेनिंग सही से प्राप्त कर लें।