हरदोई: मझिला क्षेत्र में हरदोई-बिलग्राम रोड पर पिकअप ने बालिका को कुचला, मौके पर मौत,पुलिस ने हरदोई में पोस्टमार्टम कराया
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2024 कोतवाली शहर के गुरगुज्जा निवासी संदीप की 10 वर्षीय पुत्री सपना उर्फ रीमा 6 दिन पहले अपने नाना हरिपाल के साथ उनके घर मझिला गांव गई हुई थी, जहां रविवार की शाम को बर्फ लेने जाने के लिए हरदोई-बिलग्राम रोड को पार कर रही थी,उसी बीच एक तेज़ रफ़्तार पिकअप ने टक्कर मारते हुए उसे कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।