हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ चुनाव तैयारियों की समीक्षा की
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में शाम 5 बजे जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में चुनाव कार्यों में लगे हुए विभिन्न नोडल अधिकारियों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने इपिक वितरण की समीक्षा के दौरान कहा कि डाक विभाग के साथ समन्वय कर इपिक वितरण के कार्य में तेजी लायी जाये। वितरण की नियमित समीक्षा की जाये। नगर मजिस्ट्रेट को कहा कि प्रेक्षकों के रुकने की उचित व्यवस्था करें।