हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में DM की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस से सम्बंधित लोगों की हुई बैठक, मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2024 कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को DM मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में प्रिंटिंग प्रेस से सम्बंधित लोगों की बैठक हुई। DM ने कहा कि आचार संहिता के दौरान पम्पलेट, पोस्टर आदि पर मुद्रक का नाम अवश्य अंकित होना चाहिए। आपत्तिजनक सामग्री की प्रिंटिंग को आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा। निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।