हरदोई: हरियावां के अहरापुर पुलिया पर डीसीएम और ट्रैक्टर में भिड़ंत के बाद डाक्टर की बाइक पीछे से ट्राली में घुसी,मौके पर मौत
Hardoi, Hardoi | Apr 8, 2024 हरियावां थाने के जतुली निवासी 28 वर्षीय सुनील कुमार मौर्य बरगावां में जानवरों का दवाखाना चलाता था। रविवार की रात करीब 10 बजे वह घर लौट रहा था। उसी बीच रास्ते में अहरापुर पुलिया पर डीसीएम और ट्रैक्टर में टक्कर हुई,दोंनों गाड़िया सड़क पर खड़ी थी,तभी पीछे सुनील की बाइक ट्राली में पीछे से जा घुसी जिससे उसकी मौत हो गयी।सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ।