जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुट्टी बाजार के पास सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।