हसनपुरा: हसनपुरा के मस्जिद मे खत्म तराविह के मौके पर देश मे अमन व चैन की मांगी दुआएं
हसनपुऱा के वार्ड संख्या 11 स्थित बड़ा मुहल्ला मस्जिद व वार्ड संख्या 16 स्थित हैदरी मस्जिद मे तरावीह की नमाज 15 रमजान को खत्म हुई। इस दौरान लोगों ने हाफिज साहब की गुलपोशी करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। इस दौरान मुल्क की तरक्की और खुशहाली की दुआएं की गईं। लोगों को तबर्रुक भी तकसीम किया गया।