हसनपुरा: एम एच नगर थाना पुलिस ने विदेशी व देसी शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के उसरी बुजुर्ग निवासी स्व. जगा यादव के पुत्र गौतम यादव के घर छापेमारी किया। जहां छापेमारी के दौरान पुलिस ने देसी व विदेश शराब बरामद की। वही धंधेबाज, पुलिस को देख अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।