हसनपुरा: हसनपुरा में आयोजित होली मिलन समारोह में पत्रकारों को किया गया सम्मानित
हसनपुरा स्थित महाराजा मेरेज हॉल के प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां चेयरमैन प्रतिनिधि महेश गुप्ता ने स्थानीय सभी सम्मानित पत्रकारों को रंग अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि श्री गुप्ता ने कहा कि होली रंगों व उमंगों का त्योहार है।