सुजानगढ़: *#सुजानगढ़: हाई कोर्ट जस्टिस सुनील बेनीवाल ने सालासर बालाजी में की पूजा-अर्चना*
सुजानगढ़। जोधपुर हाई कोर्ट के न्यायाधिपति सुनील बेनीवाल ने सोमवार को सालासर बालाजी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। मंदिर में पुजारी कमल किशोर और यशोदानंदन ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई। जस्टिस बेनीवाल ने बालाजी का आशीर्वाद लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।