जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ए.डी.आर. सेंटर भवन टीकमगढ़ में
नेत्र परीक्षण शिविर का किया गया आयोजन
---
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में आज कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. सेंटर भवन, टीकमगढ़ में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
नेत्र परीक्षण शिविर में श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ ने उपस्थित सामान्यजन को संबोधित करते हुए कहा कि दृष्टि में बदलाव होने से सामान्य दैनिक दिनचर्या प्रभावित होती है, जिसमें आंखों में दर्द, धुंधली दृष्टि या लालपन जैसी सामान्य समस्याओं की पहचान कर उनका इलाज करना आवश्यक हो जाता है। जल्दी पता लगने पर दृष्टि समस्याओं का इलाज किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए पेशेवर तरीके से अपनी आंखों की जांच करवाना जरूरी है।
इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए जिला अस्पताल के विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों के सहयोग से न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं सामान्यजन के लिए आज दिनांक 16.07.2026 को कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ए.डी.आर. सेंटर भवन, टीकमगढ़ में नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक डॉ. श्रीमती लतिका खरे के द्वारा अपनी चिकित्सीय टीम के साथ न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं सामान्यजन का नेत्र परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं दवाईयां प्रदान की गई।
उक्त शिविर में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री शमरोज खान, जिला न्यायाधीश श्रीमती ज्ञानेश्वरी कुमरे, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री वरूण पुनासे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आशीष कुमार केशरवानी, सहित अन्य न्यायाधीशगण, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, एल.ए.डी.सी.एस. के अधिवक्तागण, अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ के कर्मचारीगण एवं सामान्यजन उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#tikamgarh
15 views | Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jul 16, 2026