फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के मटेनिया में ई-रिक्शा और बाइक में हुई भिड़ंत, एक व्यक्ति हुआ घायल
मटेनिया में ई रिक्शा और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। तेज रफ्तार ई रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।जिससे इलाज के लिए निर्देशित बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है ।विजयपाल पुत्र प्रेम पाल निवासी मटेनिया थाना फतेहगंज पूर्वी के रहने वाले व्यक्ति घायल हो गये।