Breaking News
हरदुआगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अलीगढ़ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना हरदुआगंज पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष दिनांक 15 नवंबर 2025 को आरोपी द्वारा वादी की बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के संबंध में थाना हरदुआगंज में मु०अ०सं० 552/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। इस संवेदनशील मामले की विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी (CO) सर्किल अतरौली द्वारा की जा रही है।
थाना छर्रा क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी
हरदुआगंज पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त सीटू उर्फ टीटू (पुत्र अजय), निवासी ग्राम सिरसा, थाना छर्रा, जिला अलीगढ़ को थाना छर्रा क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई प्रचलित कर दी है।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
आरोपी को दबोचने और अपहृता को बरामद करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:
श्री हरिभान सिंह राठौड़ (प्रभारी निरीक्षक, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़)
श्री विकास भारती (उप-निरीक्षक, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़)
कांस्टेबल अनुज कुमार (थाना हरदुआगंज, अलीगढ़)
महिला कांस्टेबल नीतू सिंह (थाना हरदुआगंज, अलीगढ़)
Koil, Aligarh | Jul 8, 2026