#Aligarhpolice
थाना रोरावर- आज शाम लगभग 5:00 बजे श्री रामपुरम कॉलोनी, थाना रोरावर क्षेत्र से एक 112 पर चोरी का इवेंट आया। जिसमें यह सूचना दी गई थी कि घर से कुछ कैश और कुछ प्रॉपर्टी के दस्तावेज और कुछ अन्य जो वैल्युएबल्स हैं, वो चोरी हो गए हैं। इस पर तत्काल स्थानीय पुलिस, उसके बाद मेरे द्वारा भी और हमारी एसओजी (SOG) की टीम द्वारा मौका मुआयना किया गया है। वहां पे फील्ड यूनिट भी वहां पर गई और वहां पर जब वादी से बातचीत की गई, तो उनके द्वारा बताया गया कि जैसे ही वो अपने काम के लिए निकले सुबह 10:00 बजे, तो उसके बाद दो अज्ञात लोग जो है घर में घुस आए और जिन्होंने वहां पे लूट कारित की घर के अंदर और वहां से जो है कुछ कैश, ज्वेलरी और कुछ जो प्रॉपर्टी के डाक्यूमेंट्स भी जो हैं, वो भी उन्होंने वहां से जो है लूट के वहां से भागे हैं।
तत्काल इसमें सभी टीमों का गठन कर दिया गया है और जो अभी तक इनिशियल इन्वेस्टिगेशन है, उसमें हमें कुछ इंपॉर्टेंट इसमें लीड्स भी मिली हैं। इसमें यह भी बात सामने आई है कि जो वादी की बेटी थी, वो किसी तरीके से उसको जो बदमाश हैं, जो चोर हैं जो आए थे घर में, वो उसको जानते थे। उन्होंने उसका नाम भी वहां पे पुकारा है। उसके फोन से भी हमें कुछ इंपॉर्टेंट एविडेंस मिले हैं और जो अभी तक हमें लीड मिली है और जो इसमें टीमें लगाई गई हैं, जल्द ही इसमें घटना का जो है सफल अनावरण इसमें किया जाएगा।
उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर श्री आदित्य बंसल द्वारा दी गई बाइट-
#UPPolice
@Uppolice