बड़वानी में ‘दस्तक अभियान’ का हुआ शुभारंभ
-------
बच्चों को पिलाई गई विटामिन-‘ए’ की खुराक
बड़वानी 14 जुलाई 2026/जिला बड़वानी में दस्तक अभियान अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अतुल राठौर,जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष भद्रावले के मार्गदर्शन में दस्तक अभियान का बड़वानी के वार्ड 9 की आंगनवाड़ी में शुभारंभ किया गया।
सहायक कार्यक्रम प्रबंधक हिना ख़ान नर्सिंग स्टाफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे अभियान के अंतर्गत 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान विटामिन - ए 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा विटामिन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। अभियान के दौरान घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक परामर्श एवं संदर्भित सेवाएं भी प्रदान की जाएगी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी अमले से अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करने का आह्वान किया, ताकि जिले का प्रत्येक पात्र बच्चों इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सके।
#JansamparkMP
#Badwani