Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image
image

विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई) पर युवाओं की कहानी अपनी जुबानी बड़वानी 14 जुलाई 2026/शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बडवानी के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में स्वावलंबी बन रहे हैं । विश्व युवा कौशल दिवस (15 जुलाई) के उपलक्ष्य में स्वावलंबी बने युवाओं की कहानी अपनी जुबानी बताई गई है। पंकज बामनिया, गणेश तोमर एवं रोहित परिहार द्वारा आईटीआई बडवानी से आईटीआई उत्तीर्ण कर देश की विख्याात कंपनियों में रोजगार/स्वरोजगार प्राप्त कर रहे हैं 1. आईटीआई उत्तीर्ण युवा पंकज बामनिया बताते है कि 12वीं के बाद वर्ष 2021 में शासकीय आईटीआई बडवानी से कोपा व्यवसाय में परीक्षा उत्तीर्ण की। संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर राहुल पाटीदार द्वारा इंदौर की एक आईटी कंपनी साफ्ट्यूड बाय सिसमेट्रिक इनफोटेक में वर्ष 2022 में इंटरव्यू दिलवाया गया जिसमे मेरा चयन आईटी सपोर्ट असिसटेंट के पद पर हो गया । उसके बाद जॉब के साथ साथ प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की इंटर्नशिप कंपनी द्वारा प्रदान की गयी एवम अच्छे प्रदर्शन एवं मेहनत के द्वारा मुझे आज हैदराबाद की एक दिग्गज कंपनी साफ्टवेक सिस्टम प्रायवेट लिमिटेड में जॉब ऑफर हुई और वर्त्तमान में मेरा सालाना पैकेज 7 लाख रुपये है। इस जॉब से मुझे सामाजिक रूप से पहचान और आर्थिक मदद प्राप्त हुई है, इससे मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है और में आईटीआई परिवार एवं मध्यप्रदेश शासन का धन्यवाद कहना चाहता हूं । 2. गणेश तोमर ने वर्ष 2022-24 में आईटीआई बडवानी से इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से आईटीआई डिप्लोमा प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया । अनुदेशक श्री अम्बाराम मोरे द्वारा मुझे इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से सम्बंधित क्षेत्र में नौकरी करने हेतु प्रोत्साहित किया गया संस्था के प्लेसमेंट ऑफिसर राहुल पाटीदार द्वारा संस्था में आयोजित किये जाने वाले सभी प्लेसमेंट ड्राइव में हमें मोक इंटरव्यू और इंडस्ट्री ट्रेंड की जानकारी प्रदान की गयी। उनके मार्गदर्शन में संस्था में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में पुणे की एक कंपनी में इंटरव्यू दिया और सिलेक्शन होने पर उक्त कंपनी में 13000 के स्टाइफण्ड पर ज्वाइन किया । कंपनी में 2 साल अनुभव प्राप्त करने के बाद इस वर्ष मार्च 2026 मैने स्वयं का व्यवसाय ‘ सूर्याेदय सोलर प्राइवेट लिमिटेड ‘ नाम से प्रारभ किया जिसमे मेरे द्वारा सोलर पैनल इंस्टालेशन एवम सर्विस की सेवाए देना प्रारभ की है। मेरे द्वारा अन्य 4 युवको को रोजगार प्रदान किया जा रहा है ,इस व्यवसाय से मुझे मासिक आय लगभग 40 से 50 हजार रुपये महिना अर्जित हो रही है एवं अपने परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान कर पा रहा हु। 3. रोहित परिहार बताते है कि उन्होने शासकीय आईटीआई बडवानी से वर्ष 2018 में मैकेनिक डीजल से आईटीआई उत्तीर्ण की हैं । उसके पश्चात उन्होने आयशर मोटर्स पर एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप किया । उसके बाद टाटा मोटर्स पुणे जॉब मेंटनेंस डिपार्टमेंट में तकनीशियन के पद पर कार्य किया । मेरी मेहनत और लगन देखकर मुझे समय-समय पर प्रमोशन मिलता गया, आज में सर्विस इंजीनियर की पोस्ट पर कार्यरत हूं और मेरी वार्षिक सैलरी 4.80 लाख रूपये हैं ।

MORE NEWS

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने बड़वानी में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का किया मूल्यांकन
बड़वानी 14 जुलाई 2026/मूल्यांकन एवं आपसी सीख के उद्देश्य से जर्मनी लेप्रोसी एवं टीबी रिलीफ एसोसिएशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बड़वानी जिले का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ईसा एली गरीमा (तंजानिया), डॉ. गुडेटा अलेबा (इथियोपिया), डॉ. आशीष वाग तथा डॉ. विशाल देसाई शामिल थे।
 भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण गतिविधियों एवं सर्वाेत्तम कार्यप्रणालियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अतुल राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को ग्राम सजवानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन, सामुदायिक सहभागिता तथा जिले में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता की सराहना की।साथ सीएचओ, आशा कार्यकर्ता के कार्यों का अवलोकन किया गया। 
 प्रतिनिधिमंडल ने बड़वानी जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में अपनाई गई कार्यप्रणालियाँ अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। साथ ही, टीम ने निरामया परियोजना’’ के अंतर्गत भविष्य में भी तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला समन्वयक विपुल चतुर्वेदी उपस्थित थे।
#JansamparkMP
#Badwani

अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने बड़वानी में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम का किया मूल्यांकन बड़वानी 14 जुलाई 2026/मूल्यांकन एवं आपसी सीख के उद्देश्य से जर्मनी लेप्रोसी एवं टीबी रिलीफ एसोसिएशन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के एक प्रतिनिधिमंडल ने बड़वानी जिले का भ्रमण किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. ईसा एली गरीमा (तंजानिया), डॉ. गुडेटा अलेबा (इथियोपिया), डॉ. आशीष वाग तथा डॉ. विशाल देसाई शामिल थे। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयपाल सिंह ठाकुर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, जिले में अपनाई जा रही नवाचारपूर्ण गतिविधियों एवं सर्वाेत्तम कार्यप्रणालियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अतुल राठौड़ ने प्रतिनिधिमंडल को ग्राम सजवानी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण कराया। भ्रमण के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उपलब्ध कराई जा रही प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के क्रियान्वयन, सामुदायिक सहभागिता तथा जिले में किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन कर उनकी गुणवत्ता की सराहना की।साथ सीएचओ, आशा कार्यकर्ता के कार्यों का अवलोकन किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बड़वानी जिले में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभावी संचालन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिले में अपनाई गई कार्यप्रणालियाँ अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। साथ ही, टीम ने निरामया परियोजना’’ के अंतर्गत भविष्य में भी तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला समन्वयक विपुल चतुर्वेदी उपस्थित थे। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ जागरूकता अभियान
बड़वानी, 14 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा संचालित ‘‘ सफाई अपनाओ,  बीमारी भगाओ ‘‘ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर स्थित नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल बड़वानी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय संचालक एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर की उपस्थिति में लगभग 500 छात्र-छात्राओं तथा

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
 आईईसी टीम ने विद्यार्थियों को अपने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने, नियमित रूप से साबुन अथवा हैंडवॉश से हाथ धोने तथा स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी देते हुए गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
 नगर पालिका परिषद बड़वानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं।
#JansamparkMP
#Badwani

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ जागरूकता अभियान बड़वानी, 14 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा संचालित ‘‘ सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ ‘‘ अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर स्थित नर्मदा कॉन्वेंट स्कूल बड़वानी में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका की स्वच्छता आईईसी टीम द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण की आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय संचालक एवं स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर की उपस्थिति में लगभग 500 छात्र-छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। आईईसी टीम ने विद्यार्थियों को अपने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा बनाए रखने, नियमित रूप से साबुन अथवा हैंडवॉश से हाथ धोने तथा स्वच्छ आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की जानकारी देते हुए गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया गया। नगर पालिका परिषद बड़वानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोगमुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाएं। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

रोजगार मेले में हुआ 42 आवेदकों का चयन 
बड़वानी 14 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्नमुखी योजनांतर्गत मंगलवार कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन भगवान बिरसा मुण्डा शासकीय महाविद्यालय, पाटी में किया गया। मेले में 125 बेरोजगार आवेदकों द्वारा पंजीयन कराते हुए सहभागिता की। मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 42 आवेदकों की प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई।
 जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेले में 
केडिट एक्सेस ग्रामीण लिमि० इंदौर द्वारा 08 युवओ का तथा बायो स्पून प्रा०लि०पीथमपुर के द्वारा 34 युवाओं का चयन किया गया। वही जिले में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत मछली पालन विभाग में 06 आवेदकों ने, आदिवासी वित्त विकास निगम में 13 आवेदकों ने, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 02 आवेदकों ने, पशुपालन विभाग में 08 आवेदकों ने तथा स्टार स्वरोजगार विभाग में 35 आवेदकों ने स्वरोजगार हेतु आवेदन किये। 
 साथ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कॅरियर काउंसलिग योजनांतर्गत संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मनोविज्ञान/विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं विषय चयन एवं क्षमता संवर्धन आदि के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
 मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परवेज मोहम्मद एवं स्टॉफ, श्री सापलिया, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाटी, श्री संजय बरवरे, स्टार स्वरोजगार बड़वानी, श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आदिवासी वित्त विकास निगम, श्रीमती अनुराधा पाटीदार, प्रभारी जिला प्रबंधक, एनआरएलएम उपस्थित रहकर विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यकम का संचालन महाविद्यालय की डॉ. अंजुबाला जाधव एवं महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ मंशाराम बघेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
#JansamparkMP
#Badwani

रोजगार मेले में हुआ 42 आवेदकों का चयन बड़वानी 14 जुलाई 2026/मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्नमुखी योजनांतर्गत मंगलवार कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह की अध्यक्षता में युवा संगम रोजगार मेले का आयोजन भगवान बिरसा मुण्डा शासकीय महाविद्यालय, पाटी में किया गया। मेले में 125 बेरोजगार आवेदकों द्वारा पंजीयन कराते हुए सहभागिता की। मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा 42 आवेदकों की प्रारंभिक रूप से चयन की कार्यवाही की गई। जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डुडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार रोजगार मेले में केडिट एक्सेस ग्रामीण लिमि० इंदौर द्वारा 08 युवओ का तथा बायो स्पून प्रा०लि०पीथमपुर के द्वारा 34 युवाओं का चयन किया गया। वही जिले में संचालित स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत मछली पालन विभाग में 06 आवेदकों ने, आदिवासी वित्त विकास निगम में 13 आवेदकों ने, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में 02 आवेदकों ने, पशुपालन विभाग में 08 आवेदकों ने तथा स्टार स्वरोजगार विभाग में 35 आवेदकों ने स्वरोजगार हेतु आवेदन किये। साथ जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कॅरियर काउंसलिग योजनांतर्गत संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों को मनोविज्ञान/विषय विशेषज्ञ द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं विषय चयन एवं क्षमता संवर्धन आदि के क्षेत्र में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. परवेज मोहम्मद एवं स्टॉफ, श्री सापलिया, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाटी, श्री संजय बरवरे, स्टार स्वरोजगार बड़वानी, श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता, आदिवासी वित्त विकास निगम, श्रीमती अनुराधा पाटीदार, प्रभारी जिला प्रबंधक, एनआरएलएम उपस्थित रहकर विशेष सहयोग प्रदान किया गया। कार्यकम का संचालन महाविद्यालय की डॉ. अंजुबाला जाधव एवं महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ मंशाराम बघेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

बड़वानी में ‘दस्तक अभियान’ का हुआ शुभारंभ 
-------
बच्चों को पिलाई गई विटामिन-‘ए’ की खुराक

बड़वानी 14 जुलाई 2026/जिला बड़वानी में दस्तक अभियान अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं  स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अतुल राठौर,जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष भद्रावले के मार्गदर्शन में दस्तक अभियान का बड़वानी के वार्ड 9 की आंगनवाड़ी में शुभारंभ किया गया। 
 सहायक कार्यक्रम प्रबंधक हिना ख़ान नर्सिंग स्टाफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे अभियान के अंतर्गत 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान विटामिन - ए 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 
 इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा विटामिन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। अभियान के दौरान घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक परामर्श एवं संदर्भित सेवाएं भी प्रदान की जाएगी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी अमले से अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करने का आह्वान किया, ताकि जिले का प्रत्येक पात्र बच्चों इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सके।
#JansamparkMP
#Badwani

बड़वानी में ‘दस्तक अभियान’ का हुआ शुभारंभ ------- बच्चों को पिलाई गई विटामिन-‘ए’ की खुराक बड़वानी 14 जुलाई 2026/जिला बड़वानी में दस्तक अभियान अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर,जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.अतुल राठौर,जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनीष भद्रावले के मार्गदर्शन में दस्तक अभियान का बड़वानी के वार्ड 9 की आंगनवाड़ी में शुभारंभ किया गया। सहायक कार्यक्रम प्रबंधक हिना ख़ान नर्सिंग स्टाफ और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे अभियान के अंतर्गत 2 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को दस्तक अभियान विटामिन - ए 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चो को खुराक पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं अन्य गंभीर बीमारियों की शीघ्र पहचान कर समय पर उपचार उपलब्ध कराना तथा विटामिन-ए की खुराक देकर बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। अभियान के दौरान घर-घर जाकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच, आवश्यक परामर्श एवं संदर्भित सेवाएं भी प्रदान की जाएगी मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयपाल सिंह ठाकुर ने सभी स्वास्थ्य अधिकारियों एवं मैदानी अमले से अभियान को पूरी गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ संचालित करने का आह्वान किया, ताकि जिले का प्रत्येक पात्र बच्चों इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सके। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026